ड्रग तस्करी में नाम सामने आने के बाद BDCA ने अबान शकील से तोड़ा नाता:

khabar pradhan

संवाददाता

19 January 2026

अपडेटेड: 4:41 PM 0thGMT+0530


ड्रग तस्करी के गंभीर मामले में नाम सामने आने के बाद भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन– बीडीसीए  ने अबान शकील से अपना  नाता तोड़ दिया है।  बीडीसीए ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि BDCA ने प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रारंभिक और आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी है ‌ संगठन ने साफ कहा है कि क्रिकेट जैसे खेल से जुड़े संगठन किसी भी तरह के अपराधी कृत्य और अवैध गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है।
बीडीसीए के अनुसार शकील लंबे समय से क्रिकेट की गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और उसका नाम आजीवन सदस्यों की सूची में शामिल है। लेकिन ड्रग तस्करी जैसे संगीत अपराध में गिरफ्तारी ,जांच में सामने आए तथ्यों के बाद, संगठन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

टिप्पणियां (0)