ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के कोच मोहसिन खान के काले कारनामें!

khabar pradhan

संवाददाता

27 May 2025

अपडेटेड: 2:24 PM 0thGMT+0530

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के कोच मोहसिन खान के काले कारनामें!

ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के कोच मोहसिन खान के काले कारनामें!

एक और पीड़िता ने की शिकायत दर्ज! 15 दिन बंधक बना कर कराया गैंगरेप,!

डीम् ओलपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के लगातार काले कारनामे सामने आ रहे हैं। करतूत ऐसी कि सुनकर किसी का भी खून खौल उठे। सोमवार को अन्नपूर्णा पुलिस ने मोहसिन, उसके भाई और दोस्त के खिलाफ नाबालिग को फ्लैट में बंधक बनाकर गैंग रेप करने के मामले में केस दर्ज किया।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घबराई पीड़िता ने थाने में शिकायत कर बताया था कि आरोपी उसे कैद कर रोज हवस का शिकार बनाते थे। विरोध करती तो पिस्तौल दिखाकर उसे व उसकी मां को मारने की धमकी देते। तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला भी ले लिया था।

इस बीच बजरंग दल का एक और पीड़िता से संपर्क हुआ। उसने हिम्मत दिखाई और दल के साथ थाने पहुंच कर अपने खिलाफ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोहसिन खान, उसके भाई इमरान खान और दोस्त फैजान खान निवासी खजराना के खिलाफ केस दर्ज किया।

(1). —आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी!

पीड़िता ने थाने पर तीन पेज का शिकायती आवेदन देकर बताया कि वह आरोपी के फ्लैट में साफ-सफाई करती थी। फरवरी 2020 में काम करने गई तो मोहसिन कहने लगा, टिप टॉप रहा कर, अच्छी लगती है। इसके बाद उसने छेडखानी शुरू कर दी। यही नहीं, उसने मेरे साथ आपत्तिजनक और अप्राकृतिक कृत्य भी किया। फ्लैट में इमरान और फैजान भी आते थे. वे भी छेड़‌छाड़ करते थे। लॉकडाउन में मोहसिन ने खाना बनाने के बहाने घर बुलाया और 15 दिन कैद कर तीनों ने गैंग रेप किया व वीडियो बना लिया। मोहसिन व फैजान धर्म परिवर्तन कर इमरान से शादी करने का दबाव बनाते। मोहसिन पिस्तौल दिखाकर धमकी देता, ये बात किसी को बताई तो तुझे और तेरी मां को जान से मार देंगे। वीडियो वायरल कर देंगे।

(2). छेड़खानी की जांच करेगी एसआइटी!

नाबालिग से छेड़खानी और बाद में बलात्कार पीड़िता के सामने आने पर पुलिस अलर्ट हो गई। तीन पीड़िताओं के सामने आने के बाद न केवल 4 केस दर्ज हुए, बल्कि एसआइटी का भी गठन हुआ है। जर्मन रायफल्स दिलाने के नाम पर आरोपी ने छात्रा से पैसा लेकर धोखाधड़ी भी कर दी। रिमांड पर लेने कोर्ट में अर्जी भी लगाई है। डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया, आरोपी मोहसिन (38) पिता अब्दुल सलीम खान निवासी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।

(3). 30 दिन में पुलिस पेश करेगी चालान!

. गैंगरेप और महिला की हत्या के मामले में पीएम रिपोर्ट के मिलने के बाद अब घटना से जुड़े आर्टिकल जिसमें डीएनए, प्रोफाइलिंग, कपड़े की जब्ती व बिसरा सहित अन्य चीजें सीज कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी जा रही हैं। रिपोर्ट दो दिन में ही मिले इसलिए एसपी खुद एफएसएल डॉयरेक्टर के संपर्क में है। साथ ही 30 दिन में ही पुलिस चालान डायरी पेश करने की तैयारी है। खालवा पुलिस ने आरोपी हरि पिता रामचंद्र और सुनील पिता लालसिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।

(4). महिला कांग्रेस उतरी सड़कों परः मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरक की घेराबंदी तेज कर दी है। सोमवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में भोपाल के रोशनपुरा क्षेत्र में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर घटना पर विरोध दर्ज कराया।

टिप्पणियां (0)