तिरुपति प्रसादाम केस :तिरुपति मंदिर में लड्डू में चर्बी का मामला:

khabar pradhan

संवाददाता

31 January 2026

अपडेटेड: 4:27 PM 0stGMT+0530

तिरुपति प्रसादाम केस :तिरुपति मंदिर में लड्डू में चर्बी का मामला:


तिरुपति प्रसादम केस में सीबीआई का खुलासा: पशु चर्बी -नहीं मिलावटी घी का प्रयोग:
तिरुपति के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसादम विवाद में बड़ा खुलासा हुआ है। मंदिर के प्रसादम के  घोटाले के मामले में सीबीआई में अंतिम चार्जशीट पेश कर दी है । चार्जशीट में साल 2019 से 2024 तक मंदिर के प्रसाद के लड्डू में जो घी इस्तेमाल किया गया ,उसमें  सूअर की चर्बी की मौजूदगी से इनकार किया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि लड्डू में पशु चर्बी नहीं बल्कि मिलावटी घी का इस्तेमाल हुआ था नेल्लौर कोर्ट में पेश चार्जशीट में कहा गया कि प्रसादम में इस्तेमाल होने वाले घी में वनस्पति तेल ,बीटा कैरोटीन और एस्टर केमिकल की मिलावट पाई गई है । उत्तराखंड के भगवानपुर की भोले बाबा डेरी ने मिलावटी की सप्लाई की थी।


सितंबर 2024 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने 2019 से 2024 के दौरान प्रसादम में पशु चर्बी की मिलावट का आरोप लगाया था इस दौरान आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की सरकार थी और सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए सीबीआई के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण की ओर से आरोप लगाए गये थे। अब जानवरों की चर्बी की मौजूदगी से इनकार किया गया है। और एनिमल फट के आरोपों को खारिज कर दिया है । सीबीआई  की जांच में यह पाया गया कि  तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को सप्लाई किया गया घी पूरी तरह दूध या मक्खन के बिना सिंथेटिक सामग्री से तैयार किया गया था । उत्तराखंड की भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी के वर्चुअल यूनिट चला कर 68 लाख किलो सिंथेटिक घी सप्लाई किया गया।  इसमें पार्म तेल ,पामोलिन का इस्तेमाल हुआ और इसे घी की खुशबू देने के लिए आर्टिफिशियल परफ्यूम का इस्तेमाल किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रसादम मामले में चंद्रबाबू नायडू से माफी मांगने हेतु कहा:
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने वाईएसआर पार्टी के संयोजक सुजाला रेड्डी ने कहा है कि चंद्रबाबू नायडू ने प्रसादम पर झूठ बोला था।  उनके बयान से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है । अब चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन माफी मांगे।

टिप्पणियां (0)