तीन माह की बच्ची को टीकाकरण के बाद हुई मौत:
संवाददाता
12 January 2026
अपडेटेड: 11:19 PM 0thGMT+0530
ग्राम सूखा निवासी सुनील कुमार पाल की 3 महीने की बच्ची प्रियांशी पाल का 9 जनवरी को सुखा आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण किया गया था । और दवा भी पिलाई गई थी। रात में बच्ची रो रही थी तो मां ने उसे दूध भी पिलाया। रात करीब 3:00 बजे अचानक बच्ची की सांसें थम चुकी थी। परिजनों ने ब्योंहारी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने सांस नली में दूध फंसने से बच्ची की मौत बताई है।
परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डॉ सुनील स्थापक जिला टीकाकरण अधिकारी के अनुसार यदि टीकाकरण के तुरंत बाद कोई दिक्कत होती है तो तुरंत ही सामने पता चल जाता है। कई बार बच्चों को सो कर दूध पिलाने से सांस नली में दूध फंस जाता है।
पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है।