तुलसी की मंजरी का यह उपाय घर में लायेगा सुख समृद्धि…

khabar pradhan

संवाददाता

16 April 2025

अपडेटेड: 8:10 AM 0thGMT+0530

तुलसी की मंजरी का यह उपाय घर में लायेगा सुख समृद्धि:

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। भारतीय संस्कृति के पुराने वेद ग्रंथों में भी तुलसी के गुण और उसकी उपयोगिता के बारे में वर्णन है।
तुलसी की मंजरी को भारतीय परंपरा में बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे विशेष रूप से धन और सुख समृद्धि के प्रतीक रूप में देखा जाता है ।
आज आपको तुलसी की मंजरी से संबंधित लाभ विस्तार से बताएंगे ।

धन समृद्धि के लिए करें यह उपाय:

(1) तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से यह लक्ष्मी को आकर्षित करता है ।इससे घर में धन और समृद्धि बढ़ती है ।

(2) नियमित रूप से तुलसी की मंजरी को लाल साफ कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रखने से आए के साधनों में वृद्धि और खर्चों में नियंत्रण होता है ।

(3) घर की ऊर्जा शुद्ध होती है और सकारात्मकता बनी रहती है। यह घर को बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाती है ।

(4) हर शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन इसे बदल कर फिर से रखें।

(5) तुलसी के पत्तों के बगैर भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है तुलसी के पत्तों से भगवान को भोग लगाते हैं ।

(6) तुलसी लगाने से घर में सकारात्मक और पवित्रता बनी रहती है ।तुलसी को घर के आंगन में लगाते हैं । रोज सुबह जल चढ़ाते हैं शाम को तुलसी के पास दीपक जलाया जाता है ।

(7) वास्तु के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है वहां कई वास्तु दोष शांत हो जाते हैं तुलसी की वजह से घर के आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है

(8) तुलसी को घर में पूर्व उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है इसके अलावा मुख्य द्वार के पास भी इसे रख सकते हैं ।

(9) तुलसी की सूखी लकड़ी और पत्तियों का इस्तेमाल हवन में किया जाता है।

(10) तुलसी की माला से भगवान विष्णु और श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप भी किया जाता है।

टिप्पणियां (0)