*दलाई लामा को मिला 68वां ग्रैमी सम्मान*

khabar pradhan

संवाददाता

3 February 2026

अपडेटेड: 3:46 PM 0rdGMT+0530

*दलाई लामा को मिला 68वां ग्रैमी सम्मान*


तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘बेस्ट ऑडियोबुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके ऑडियोबुक प्रोजेक्ट ‘मेडिटेशंस: द रिलैक्सेशन ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए दिया गया। इस श्रेणी में अन्य नामांकित प्रतिभागी भी शामिल थे, लेकिन निर्णायकों ने दलाई लामा के कार्य को सर्वश्रेष्ठ माना।

लॉस एंजिल्स में आयोजित समारोह में ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की गई। दलाई लामा को मिला यह पुरस्कार आध्यात्मिक विचारों को आधुनिक ऑडियो माध्यम के जरिए व्यापक स्तर तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना माना जा रहा है।

टिप्पणियां (0)