दिग्विजय सिंह का राज्यसभा में नहीं जाने का ऐलान:

khabar pradhan

संवाददाता

14 January 2026

अपडेटेड: 4:24 PM 0thGMT+0530



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा से चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। इसके पहले उन्होंने मध्य प्रदेश में ही अपने लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने की बात कही  है।
दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है और अगला चुनाव उन्होंने नहीं लड़ने का ऐलान किया है।‌किंतु वे लगातार मध्य प्रदेश में  विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन तैयार करने की बात कह रहे हैं।  हालांकि पार्टी ने उन्हें अभी कोई विशेष जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। उन्होंने साल 2002 में दलित एजेंडा बनवाकर उस पर काम शुरू किया था।  लेकिन पार्टी को मिली करारी हार के बाद इसे ठंडे बस्ती में डाल दिया गया ।

अब दिग्विजय सिंह 24 साल बाद इस एजेंडे को फिर से जीवित रखने का काम कर रहे हैं।  इसके लिए उन्होंने सोमवार को दलित और आदिवासी संगठनों के साथ एक आयोजन हेतु बैठक आमंत्रित की।  किंतु इस दलित एजेंडा की बैठक में कई दलित नेताओं को नहीं बुलाया गया।  जिससे गुटबाजी सामने आने लगी है । कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अहिरवार ने कहा कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया । बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी कहा कि उन्हें भी आमंत्रित नहीं किया गया ,वे सिर्फ देखने गए थे।

टिप्पणियां (0)