दिल्ली के सफदरजंग पार्क में एक दिल दहला देने वाली घटना

khabar pradhan

संवाददाता

23 March 2025

अपडेटेड: 12:13 PM 0rdGMT+0530

एक ही रस्से से लटकी मिली लड़का, लड़की की बॉडी

साउथ वेस्ट दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के डियर पार्क में एक डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। एक पेड़ से लड़का और लड़की की बॉडी लटकी हुई मिली। पुलिस को सुबह 6:30 बजे जानकारी मिली। लड़के पहचान 21 साल के दीप और लड़की की पहचान 18 साल की संजना के रूप में हुई है।
साउथ वेस्ट दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के डियर पार्क में डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। पेड़ से लड़का और लड़की की बॉडी लटकी मिली है। डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की। लड़के की पहचान 21 साल के दीपक के रूप में हुई है। वह पिलनजी गांव का रहने वाला था और वह लोधी कॉलोनी के पिज़्ज़ा शॉप में काम करता था।
वहीं, लड़की की पहचान छतरपुर एनक्लेव की रहने वाली 18 साल की सृजना के रूप में हुई है। उसकी सिस्टर ने बताया कि हुमायूंपुर गांव सफदरजंग में वह अपनी बुआ के यहां तीन दिनों से रह रही थी। पुलिस के अनुसार यह दोनों कल अपने-अपने घरों से 2 बजे निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे, पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 6:30 बजे के आसपास पीसीआर को कॉल मिला। सिक्योरिटी गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि एक पेड़ से लड़के और लड़की की बॉडी लड़की हुई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। दोनों की उम्र लगभग 17 साल के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण के बारे में पुलिस की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ जानकारी मिल सकेगी।

लड़के ने ब्लैक कलर का शर्ट और ब्लू जींस पहन रखा है। जबकि लड़की ग्रीन ड्रेस पहनी हुई है। दोनों की बॉडी नायलॉन के रस्सी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मौके पर क्राइम टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। दोनों की बॉडी को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है।

टिप्पणियां (0)