दिल्ली में 9 साल पहले हुए एक मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल की।

लम्बे प्रयास के बाद, आखिरकार बिहार से गिरफ्तार किया शख्स।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रणहौला में 9 वर्ष पहले अपनी पत्नी का मर्डर कर फरार हुए शख्स को बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील कुमार उर्फ शैलेंद्र कुमार राउत, अपनी चार वर्ष की बेटी के साथ फरार था और शख्स गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

9 साल पूर्व रणहौला में पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार चल रहे शख्स को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। यह मर्डर के बाद से अपने चार साल की बेटी को लेकर गुम हो गया था।इसके साथ ही आरोपी की शिनाख्त सुनील कुमार उर्फ शैलेंद्र कुमार राउत के तौर पर हुई है। यह मूल रूप से बिहार के शाहजहांपुर के शेखूपुरा का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।
डीसीपी (क्राइम) आदित्य गौतम ने बताया कि रणहौला के दास गार्डन स्थित एक किराए के कमरे में 20 अक्टूबर 2016 को एक महिला की खून से लथपथ बॉडी मिली। जूट के बैग मे मिली महिला का गला रेता गया था। मकान मालिक को बदबू आई तो पुलिस को कॉल किया गया। पुलिस ने कमरे का लॉक थोड़ा और शव को बरामद किया। मृतका की पहचान सानू (26) के रूप में हुई। मृतका के भाई ने अपने जीजा सुनील पर मर्डर करने का शक जाहिर किया, जो मौके से बेटी को लेकर फरार था।
रणहौला थाने में मर्डर का केस दर्ज हुआ था आरोपी सुनील 18 नवंबर 2016 को मर्डर के बाद से फरार था, जो पकड़ में नहीं आ सका। एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में बनी इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन, पवन कुमार, एसआई संजय, एएसआई सुरेश, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र, ललित और बृजेश की टीम ने केस की फिर से जांच की। आरोपी के सुनील के गांव जाकर जानकारी जुटाई। एएसआई सुरेश गुप्ता को आरोपी के शेखपुरा एरिया में होने के इनपुट मिले, जिसे छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद दबोचा गया।

झगड़ा होने से आ गई कड़वाहटपूछताछ में आरोपी सुनील कुमार ने बताया कि मूलतः यूपी के शाहजहांपुर की सानू से लव मेरिज की थी। दोनों जूते की फैक्ट्री में काम करते थे। शादी के बाद लगातार झगड़ा होने से रिश्ते में कड़वाहट आ गई। हताश होकर उसने सानू का गला रेत हत्या कर दी। बॉडी ठिकाने लगाने में नाकाम रहा तो चार साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। वह तीन-चार महीने में ठिकाने बदलता रहता था। दिल्ली, फरीदाबाद और पटना में छिपा। रेलवे स्टेशन और जूते की फैक्ट्री में काम किया। आखिर में बिहार में छिप गया।

  • Related Posts

    पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

    इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!