दूषित पानी मामले में इंदौर में  अब तक 28 वीं  मौत: दो वेंटिलेटर पर:

khabar pradhan

संवाददाता

26 January 2026

अपडेटेड: 1:50 PM 0thGMT+0530

इंदौर के भागीरथपूरा में मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को उल्टी दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम बौरासी की मौत हो गई।  इसके साथ ही इस क्षेत्र में मौतों  का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया।  परिजनों के अनुसार शुक्रवार को उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी।‌ जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई।‌ और उन्हें सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में भर्ती कराया ।  जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई । परिजनों का कहना है कि बीमारी की शुरुआत उल्टी दस्त से हुई थी । इधर सीएमएचओ डॉक्टर माधव हासानी ने राजाराम की मौत को उल्टी दस्त होने से इनकार किया है। उनके अनुसार राजा रामपुर में हृदय से संबंधित गंभीर बीमारी से पीड़ित है और वर्ष 2018-19 में उनका इलाज भी हो चुका है । चिकित्सीय दस्तावेजों में भी मौत का कारण गंभीर हार्ट संबंधी बीमारी सामने आया है।  फिलहाल 7 से 8 मरीज विभिन्न अस्पतालों के वार्ड और आईसीयू में भर्ती है।  जिनमें से दो मरीज वेंटिलेटर  पर है।

टिप्पणियां (0)