देशभर के बैंक कर्मी आज हड़ताल पर:
मध्य प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मियों ने की हड़ताल 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद:
संवाददाता
27 January 2026
अपडेटेड: 11:23 PM 0thGMT+0530
देश के सभी बैंक कर्मी आज 27 जनवरी मंगलवार को हड़ताल पर रहे।
यह बैंक कर्मचारी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल की है।
बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग है -5 डेज वीक यानी हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन आराम।
बैंक कर्मियों का तर्क:
बैंक कर्मियों का यह मांग है कि केंद्र सरकार के अधिकांश विभागों में सप्ताह के 5 दिन काम करने की व्यवस्था रखी गई है । फिर बैंकिंग सेक्टर को इससे बाहर क्यों रखा जा रहा है। सभी सरकारी कार्यालय में हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी दी जाती है ।
केंद्र सरकार और अधिकांश मंत्रालय में 5 डेज वीक यानि सोमवार से शुक्रवार तक काम करने के नियम है। शनिवार और रविवार को छुट्टी का प्रावधान है।
1985 में राजीव गांधी की सरकार के समय आधिकारिक तौर पर इसे अपनाया गया था । जिससे सभी कर्मचारी अपने परिवार को समय दे सकें और उनके कार्य क्षमता में और कार्य प्रणाली में बेहतर सुधार हो । इसमें कार्य का समय 8 से बढ़ाकर 8:30 घंटे कर दिया गया था।
कई राज्यों में माह के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर अन्य सभी शनिवार के दिन भी कार्य होता है।
सुरक्षा बलों के नियम और अधिक कड़े :
यहां 24× 7 की ड्यूटी निभानी पड़ती है। राज्यों की पुलिस के लिए कोई वीकेंड नहीं होता । कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी ,सेना और अर्ध सैनिक बलों को 24 घंटे काम करने का प्रावधान है । हालांकि सप्ताह में एक दिन छुट्टी का प्रावधान है किंतु स्टाफ की कमी के कारण यह छुट्टी भी रद्द हो जाती है।
बैंक हड़ताल पर रहे कर्मचारियों की मांग:
बैंक कर्मियों की यह हड़ताल 26 जनवरी की रात से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगी । सभी बैंक कर्मियों के यह मांग है कि सिर्फ दो शनिवार की छुट्टी ना देकर सभी शनिवार को बैंक की छुट्टी घोषित करें ।
कर्मचारियों का यह कहना है कि डिजिटलीकरण के इस दौर में 6 दिन ऑफिस खोलने की आवश्यकता नहीं रह गई है। इसके अलावा इनका कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई दफ्तरों के अलावा वित्तीय क्षेत्र के भी कई महत्वपूर्ण संस्थान जैसे रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी ,स्टॉक एक्सचेंज, मनी मार्केट और फॉरेन एक्सचेंज जैसे कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रखे जाते हैं। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में भी 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
बैंक यूनियन काफी लंबे समय से 5 दिन काम की व्यवस्था की मांग कर रही है।
मध्य प्रदेश में स्थितियां,,:
मध्य प्रदेश में आज करीब 40 हजार बैंक कर्मियों ने अपने मांगों को लेकर हड़ताल की और करीब 7 हजार बैंक शाखाएं बंद रखी गई।
भोपाल में बैंक कर्मियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को जोर-शोर से प्रस्तुत किया। इसके अलावा उज्जैन में करीब 4000 बैंक कर्मियों ने हड़ताल की।
एमपी नगर के पीएनबी शाखा के कर्मचारियों ने एक बड़ी रैली निकाली। इस रैली के बाद वहां एक सभा आयोजित की। जिसमें बैंक कर्मी बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे । इस रैली में महिला बैंक कर्मियों ने भी खुलकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई।
उज्जैन में केनरा बैंक के बाहर बैंक कर्मियों ने हड़ताल की जिसमें 290 कर्मचारी शामिल रहे।
इन बैंकर्मियों ने आज मंगलवार 27 जनवरी को हड़ताल के कारण बंद रखा। इसके पहले दो दिन छुट्टी होने की वजह से बैंकों की 3 दिन की छुट्टी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 25 जनवरी रविवार,26 जनवरी सोमवार गणतंत्र दिवस और और 27 जनवरी मंगलवार बैंकों की हड़ताल इस तरह से 3 दिन की छुट्टी होने की वजह से ग्राहक परेशान होतेरहे।
इस देशव्यापी हड़ताल के बाद सरकार और बैंक प्रबंधन के बीच अभी कोई सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में फिर से हड़ताल होने की वजह से बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।