धार के भोजशाला परिसर में हाई कोर्ट दौरे के बीच भोजशाला में चढ़ाई गई चुनरी:  ASI ने की शिकायत

khabar pradhan

संवाददाता

25 March 2026

अपडेटेड: 8:42 PM 0thGMT+0530

धार के भोजशाला परिसर में हाई कोर्ट दौरे के बीच भोजशाला में चढ़ाई गई चुनरी:  ASI ने की शिकायत

25 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश /धार/

धार के ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में चैत्र नवरात्र के दौरान सकल हिंदू समाज ने मां- वाग्देवी को चुनरी चढ़ा कर पूजन किया।  वहीं दूसरी ओर पुरातत्व विभाग ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए कलेक्टर और एसपी को शिकायत दर्ज कराई है।
मां वाग्देवी को चुनरी अर्पित की गई।  इसके लिए मोती बाग स्थित ज्योति मंदिर से चुनरी यात्रा भी निकाली गई‌ ।  जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेष कर महिलाएं शामिल हुई । गर्भ ग्रह में वाग्देवी के तैल चित्र का पूजन भी किया गया।
यह आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती के नेतृत्व में किया गया उन्होंने कहा कि धार्मिक जागरण का प्रतीक है और भविष्य में भोजशाला में वाग्देवी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा । किंतु एएसआई ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बिना अनुमति नहीं हो सकते । अभी वर्तमान व्यवस्था के अनुसार हर मंगलवार को हिंदू समाज द्वारा पूजा की जाती है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा यहां नमाज अदा की जाती है।
आपको बता दे कि भोजशाला का मामला लंबे समय से संवेदनशील बना हुआ है ऐसे में प्रशासन और पुलिस दोनों ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।  एक ओर धार्मिक आयोजन और दूसरी ओर एएसआई की आपत्ति और इस बीच हाई कोर्ट के संभावित दौरे के बीच भोजशाला एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में आ गई है।

टिप्पणियां (0)