धार के भोजशाला विवाद पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार,:

khabar pradhan

संवाददाता

1 April 2026

अपडेटेड: 10:01 PM 0stGMT+0530

धार के भोजशाला विवाद पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार,:


1 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश धार/
धार के भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई से साफ इनकार कर दिया है । सीजेआई सूर्यकांत ने मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट में जाने की सलाह दी है। इस विवाद पर मुस्लिम पक्ष के लिए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है की भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट में पहले से ही सुनवाई चल रही है । एसआई की रिपोर्ट औऱ वीडियो ग्राफी को भी साझा किया जाए। इस मामले में आधे घंटे की हियरिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि हाई कोर्ट में मामला पहले से चल रहा है । इसलिए याचिका को सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उन्हें इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि हाई कोर्ट वीडियोग्राफी का परीक्षण का सभी आपत्तियों पर विचार करेगा। वीडियो ग्राफी के फुटेज उपलब्ध न कराए जाने पर मुस्लिम पक्ष में आपत्ति दर्ज कराते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस भोजशाला विवाद पर मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट के इंदौर खंडपीठ में चल रही याचिका पर 2 अप्रैल से नियमित सुनवाई होनी है।

भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट के जज ने भोजशाला परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया था।

टिप्पणियां (0)