नए साल के जश्न पर स्विट्जरलैंड में बड़ा धमाका:40 की मौत -100से ज्यादा घायल
संवाददाता
2 January 2026
अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530
बर्न: स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न पर एक बार में बड़ा धमाका:
स्विट्जरलैंड की राजधानी में क्रॉस मोंटाना शहर में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे। तभी वहां एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई। इस धमाके में कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हैं।
यह धमाका किस कारण से हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है । पुलिस इस धमाके के कारणों की जांच कर रही है।
ब्लास्ट के बाद मची अफरा तफरी:
लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी एक बड़ा ब्लास्ट हुआ और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। लोग चीखते और चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे । इस ब्लास्ट के बाद वहां भयंकर आग लग गई। इस रिसोर्ट में 400 लोगों की क्षमता थी।
क्रान्स मोंटोना एक बहुत ही मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है:
स्वीटजरलैंड में क्रॉन्स मोंटिना स्विस ऑल्प्स के बीच बसा हुआ बहुत ही मशहूर टूरिस्ट स्पॉट है।
जो स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और गोल्फ़ जैसी एक्टिविटीज के लिए दुनिया भर में मशहूर है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है । यह जगह स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से करीब 2 घंटे की दूरी पर है। यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं । नए साल के जश्न पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे । जब यहां धमाका हुआ तब लोग नए साल के जश्न मना रहे थे।
बेसमेंट में हुआ धमाका:
मीडिया रिपोर्ट्स के स्थान अनुसार यह धमाका बार के बेसमेंट में बताया जा रहा है । धमाके के बाद आग लग गई और देखते ही देखते आग भड़क गई।
इस बार में 400 लोगों के बैठने की क्षमता है।
राहत और बचाव कार्य जारी: धमाके का कारण अभी सामने नहीं आया है। इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं और करीब 40 लोगों की मौत हुई है। भारतीय समय के अनुसार रात 12:30 पर यह धमाका हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने अभी इसे किसी आतंकी घटना से इनकार किया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है । बचाव कार्य के लिए इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंच गई है। लोगों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए एयर ग्लेशियर हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं