नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, विभिन्न योजनाओं के लिए 27,500 करोड़ मंजूर

khabar pradhan

संवाददाता

3 March 2026

अपडेटेड: 4:39 PM 0rdGMT+0530

नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट, विभिन्न योजनाओं के लिए 27,500 करोड़ मंजूर

3 मार्च 2026
नागलवाड़ी (बड़वानी) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। किसान कल्याण वर्ष के तहत हुई इस बैठक में कृषि, सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में किसानों और कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़े लोगों के हित में 25 हजार 678 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई। नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में बड़वानी जिले की दो सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए 2,068 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई। स्वीकृत राशि आगामी पांच वर्षों में व्यय की जाएगी।

इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने जनजातीय परंपरागत वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय बंधुओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया और प्रदेश में जनजातीय वर्ग के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

ये घोषणाएं भी की गईं:

मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्यपालन नीति-2026 को स्वीकृति

पशुओं के स्वास्थ्य के लिए 610 करोड़ 51 लाख रुपये की मंजूरी

मछुआ समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन के लिए 1,150 करोड़ रुपये की मंजूरी

सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 1,375 करोड़ रुपये स्वीकृत

पौधशाला उद्यान के लिए 1,739 करोड़ रुपये की मंजूरी


बैठक में लिए गए इन निर्णयों को प्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियां (0)