नाबालिक लड़की के साथ दरिंदो ने किया रेप

khabar pradhan

संवाददाता

29 March 2025

अपडेटेड: 1:23 PM 0thGMT+0530

नाबालिक लड़की के साथ दरिंदो ने किया रेप

पुलिस ने दरिंदों को दबोचा

बूंदी जिले के रायथल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी महावीर की तलाश जारी है। वही राकेश मीणा और लवकुश मीणा को पकड़ा गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं।

रायथल थाना क्षेत्र में घर के बाहर से नाबालिग को उठाकर जंगल में ले जाकर रेप करने वाले दो दरिदें पुलिस के हाथ लगे हैं। तीन आरोपियों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की थी। घटना के बाद से बूंदी पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी। कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने दो आरोपियों दबोचा। बूंदी एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजी। पुलिस ने राकेश मीणा, लवकुश मीणा और महावीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

राकेश मीणा और लवकुश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। महावीर की तलाश अभी भी जारी है। थाना प्रभारी राजाराम मीणा ने बताया कि रात में पीड़िता अपने घर के बाहर खड़ी थी। आरोपी राकेश मीणा, लवकुश मीणा और महावीर वहां आए। अपहरण कर बालिका को जंगल में ले गए।
जंगल में तीनों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन नाबालिग को लेकर रायथल थाना पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने एएसपी उमा शर्मा की अगुवाई में केशवरायपाटन उपाधीक्षक आशीष भार्गव को मामले की जांच सौंपते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया था। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसन्धान और अलग-अलग मुखबिर तंत्र से सूचना जुटाकर आरोपियों तक पहुंची।

टिप्पणियां (0)