नाबालिग बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म: बेहोश होने पर मृत समझकर भागा आरोपी:
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 6:22 PM 0thGMT+0530
सीहोर जिले के भेरूंडा गांव में एक 10 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। उसके बाद दो युवकों ने
उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। माता-पिता भैरुंदा के डिमावर में एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं । बुधवार को एक 10 वर्ष की बालिका सुबह 6:00 लकड़ी बीनकर वापस घर आ रही थी । तभी एक बाइक पर दो युवक आए। आरोपी ने मुंह में गमछा बांध हुआ था। युवकों ने बच्ची को उठाया और बाइक में बीच में बिठाकर ले गए। इस दौरान लकडियों का गट्ठर वहीं गिर गया। आरोपियों ने बच्ची के चिल्लाने पर उसका मुंह रूमाल बांधकर बंद कर दिया । आरोपी उसे एक पास के खेत में ले गए।
परिजनों ने बच्ची को पुलिस के पास ले गए। आरोपियों ने उसके कपड़े कैंची से काट दिए थे । जिससे वह बेहोश होकर गई थी। मृत समझकर आरोपी फरार हो गए और वह दिन भर खेत पर ही पड़ी रही। रात में जब उसे होश आया तो एक अज्ञात व्यक्ति उसके मुंह में पानी डाल रहा था। होश आने पर देखा तो एक जैकेट पास रखी थी । जिसे पहनकर वह घर पहुंची । उसके बाद परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।