नेपाल में है अब बालेन राज: धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ली शपथ:
संवाददाता
28 March 2026
अपडेटेड: 8:18 PM 0thGMT+0530
28 मार्च 2026 :
नेपाल /काठमांडू /
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह:
नेपाल में 36 वर्षीय बालेन शाह हिंदू पंचांग के शुभ रामनवमी के दिन नेपाल के 47 वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। रामनवमी एक ऐसे कल्याणकारी राज्य की शुरुआत का प्रतीक है जो धर्म न्याय और कर्तव्य पर आधारित होगा और सभी को साथ लेकर चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह को बधाई दी है और नेपाल के साथ बेहतर संबंध बनाने की बात कही है।
बालेन ने जिस 15 सदस्यीय कैबिनेट का गठन किया है उनमें सबसे वरिष्ठ सदस्य वित्त मंत्री 51 वर्षीय स्वर्णिम वागले हैं । 29 साल की दलित सांसद सीताबाड़ी को महिला ,बाल और वरिष्ठ नागरिक मामलों के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है। बाड़ी समुदाय में मंत्री पद संभालने वाली पहली व्यक्ति है। उन्हें आनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत सांसद बनाया गया है।
बालेन की राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी के घोषणा पत्र में सीमा विवाद में जैसे काला पानी ,लिपुलेख और लिपियांधूरा का राजनीतिक लाभ उठाने से परहेज करते हुए आय दुगनी करने की बात की है। बालेन ने चुनावी घोषणा पत्र से चीन से जुड़ी दमक औद्योगिक पार्क परियोजना को हटा दिया था। नेपाल का 60 प्रतिशत का करोबार भारत के साथ है ऐसे में भारत की उपेक्षा संभव नहीं होगी।
शपथ ग्रहण समारोह:
बालेन शाह के शपथ ग्रहण समारोह में बड़े स्तर पर धार्मिक अनुष्ठान किए गए । जिनमें सात ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद,108 हिंदू बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रों और स्वस्तिवाचन का पाठ किया गया। साथ ही 107 लामाओं द्वारा ‘मंगल वाचन’ भी शामिल है। पहली कैबिनेट में जेनरेशन जेड आंदोलन पर जांच आयोग की सिफारिशें लागू करने का निर्णय लिया गया।
नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में बैलेंस शाह का प्रधानमंत्री चुना जाना एक ऐतिहासिक मोड की तरफ अक्षर करता है।
बालेन शाह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो युवाओं का नेतृत्व करने के लिए जेन Z विरोध प्रदर्शन के बाद सत्ता में आए हैं। पिछले वर्ष सितंबर में भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद सोशल मीडिया में प्रतिबंध के बाद नेपाल के युवा सड़कों पर उत्तर पड़े थे जिससे होली सरकार को सत्ता से बेदखत होना पड़ा था।
कल शुक्रवार को बालेन शाह ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं का विशेष धन्यवाद किया। प्रतिक्रिया देते हुए धन्यवाद ,PM @narenndramodi, लिखा।