नो एंट्री पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षक पर हमला :नहीं की किसी ने मदद:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 4:41 PM 0thGMT+0530


ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक पर हुआ हमला:

नो एंट्री पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षण पर हमले का मामला सामने आया है।  किंतु इससे भी दुखद बात यह थी कि थाने में भी मदद न मिलने पर मामला गहरा गया।

कनाडिया थाना क्षेत्र में गाड़ी में शराब पी रहे मिनी ट्रक चालक को रोकने पर उसके मालिक ने ट्रैफिक आरक्षक पर पत्थर से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया । घायल आरक्षक थाने पहुंचा किंतु उसे इलाज के लिए भी खुद अस्पताल जाना पड़ा।
रविवार रात 10:30 बजे आरक्षक अनुराग शर्मा ने बिचौली मर्दाना अंडरपास के नीचे नो एंट्री पॉइंट पर मिनी ट्रक के चालक शुभम जायसवाल को शराब पीते पकड़ा।
बाद में वाहन मालिक निखिल बघेल ने आरक्षक का विवाद  हुआ। जिसके बाद पत्थर सेआरक्षक का सिर फोड़ दिया।

मिनी ट्रक का नंबर MP13ZP8287 दर्ज किया गया।

दरअसल ट्रैफिक थाना पूर्व में पदस्थ आरक्षक अनुराग शर्मा ड्यूटी पर तैनात था।  इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया ।

अनुराग शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी की रात उनकी ड्यूटी बिचौली मर्दाना अंडरपास के नीचे नो एंट्री पॉइंट पर थी।  रात करीब साढे 10 बजे एक चार पहिया वाहन में दो लोग शराब पीते मिले।  जिसे उसने रोकने की कोशिश की । उन्हें रोक कर अपने साथी आरक्षक विष्णु भदोरिया को सूचना देने के लिए बुलाया।  इसी दौरान वाहन मालिक निखिल बघेल मौके पर पहुंचा।  ड्राइवर और क्लीनर को भगा दिया और गाली गलौज करने लगा।  विरोध करने पर आरोपी ने पीछे से सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया । और जान से मारने की धमकी दी । घायल आरक्षक खून से लथपथ कनाडिया थाने पहुंचा। लेकिन किसी ने मदद नहीं की । और स्वयं अस्पताल पहुंचा। बाद में अस्पताल में सिर में बार  12 टांके आए।  इलाज के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है

टिप्पणियां (0)