पंजाब में हुई अरविन्द केजरीवाल की एंट्री, राजनीति गलियारे में मची हड़कंप
संवाददाता
26 February 2025
अपडेटेड: 9:29 AM 0thGMT+0530
जल्द संसद में नजर आएंगे अरविन्द केजरीवाल, पिछले दरवाजे से सत्ता में होगी एंट्री
कांग्रेस नेता में एक्स पर किया ट्वीट, आप पर कसा तंज:
कांग्रेस नेता सुखपाल ने एक्स पर किया ट्वीट लिखा अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है कि अरविंद केजरीवाल अपनी राज्यसभा सदस्यता ले लेंगे। इससे यह स्पष्ट है कि केजरीवाल ने अरोड़ा को पंजाब में कैबिनेट में जगह दिलाने की रिश्वत दी गई है। अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि केजरीवाल पिछले दरवाजे से सत्ता में आएंगे और सत्ता में आए बिना नहीं रह पाएंगे। इसका साफ मतलब यह भी होगा कि पंजाब के अधिकारों का हनन होगा और साथ ही साथ पंजाब में एक ऐसा सांसद भी होगा जो पंजाबी नहीं जानता। मुझे आश्चर्य है कि भगवंत मान इस निर्णय का बचाव कैसे करेंगे क्योंकि वे पंजाबी भाषा के पक्ष में आवाज उठाते रहे हैं और अक्सर पंजाब के विपक्षी नेताओं को कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने के लिए फटकार लगाते रहे हैं? संक्षेप में कहें तो यह गौरवशाली पंजाब राज्य के लिए काला दिवस होगा।
सूत्रों के अनुसार आप की तरफ से इस सीट पर कई दावेदार थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की राजनीतिक शतरंज की बिसात पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ही फिट बैठे, क्योंकि इस तरह से आप ने अपने कई मंसूबों को अमलीजामा पहनाने का काम तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले वक्त में सारी पिक्चर साफ हो जाएगी।
पंजाब में अरविन्द की एंट्री पर बोले विक्रम सिंह मजीठिया:
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सत्ता की लालसा आज उजागर हुई हैं। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब उनकी राज्यसभा सीट खाली करके अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया को पंजाब से राज्यसभा का सदस्य बनाया जाएगा। एक बार फिर पंजाब दिल्ली के लिए कुर्बान होने को तैयार हो गया है। आप पंजाब को बर्बाद कर रही है और भगवंत मान कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने भी कहा कि ये दिल्ली अक्स को पंजाब में लाने का और भगवंत मान से सत्ता छीनने का एक प्रयास है। पंजाब के लोग इनको सबक सिखाएंगे।