पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी:
संवाददाता
10 February 2026
अपडेटेड: 2:02 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश भोपाल :
10 फरवरी 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी:
भोपाल के बिलखिरिया इलाके में रहने वाले 23 साल के राजकुमार बड़बई गांव में रहता था । उसने करीब 15 दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । वह भी मिसरोद और अवधपुरी थाने में सरकारी वाहन चलाता था। उसने प्रेम विवाह किया हुआ था । किंतु कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चों सहित मायके में रह रही थी और पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया था।
इसके अलावा पत्नी आए दिन धमकी भी देती रहती थी। उसने युवक को बताया कि वह मायके में नहीं है और इसमें उसके ससुर और पत्नी का भाई भी साथ देता था । इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपने कुछ रिश्तेदारों को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। उसके बाद फांसी लगा ली। पुलिस की जांच के बाद पत्नी दीपिका छुट्टन और संतोष के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।