पहलगाम आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के सुशील नथानियल की जान चली गई
संवाददाता
23 April 2025
अपडेटेड: 1:36 PM 0rdGMT+0530

पहलगाम आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के सुशील नथानियल की जान चली गई वो अपने परिवार के साथ घूमने गये थे….सुशील भारतीय जीवन बीमा निगम में अलीराजपुर की शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। वो पत्नी का जन्मदिन मनाने पहलगाम गए हुए थे…. मौत की सूचना परिजनों को दी गई …इधर अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है… परिजनों ने पीएम मोदी से आतंकियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आतंकियों को चुन-चुन मारा जाए। परिवार मूल रूप से अलीराजपुर के जोबट के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में इंदौर के एमआर-10 क्षेत्र के वीणा नगर में रह रहे था। सुशील नथानियल अपनी पत्नी जेनिफर का जन्मदिन मनाने अपने 21 वर्षीय बेटे और 30 वर्षीय बेटी के साथ पहलगाम गए थे। जेनिफर खातीपुरा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और आकांक्षा सूरत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। बेटा आस्टन और जेनिफर फिलहाल सुरक्षित हैं। मंगलवार को हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े टीआरएफ ने ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने एक पर्यटक से नाम पूछकर उसे सिर में गोली मारी और फिर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अभ तक 26 लोगों की मौत की खबर है जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं…मृतकों में इटली और इजराइल के एक-एक नागरिक के साथ दो स्थानीय लोग शामिल हैं। अन्य मृतक पर्यटक मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से हैं…