पीएटी के लिए 24 मार्च से आवेदन शुरू:
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 6:25 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश/भोपाल/
कृषि और संबद्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) की आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी। अभ्यर्थी 7 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, साथ ही इस अवधि में आवेदन में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन 8 मई से प्रस्तावित है। इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के तीन प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों जबलपुर, ग्वालियर और चित्रकूट में दाखिला मिलेगी। इनमें बीएससी (ऑनर्स) कृषि, उद्यानिकी, वानिकी और बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) जैसे पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इस वर्ष कुल 1297 सीटों पर प्रवेश होगा।