पुणे-गाजीपुर सिटी होली स्पेशल ट्रेन: इटारसी से होकर जाएगी

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2026

अपडेटेड: 9:50 AM 0ndGMT+0530

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी क्रम में पुणे–गाजीपुर सिटी होली स्पेशल ट्रेन इटारसी होकर संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 01431 पुणे से गाजीपुर सिटी के लिए 24 और 27 फरवरी तथा 3 और 6 मार्च को पुणे स्टेशन से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी, जो रात 9 बजे इटारसी पहुंचते हुए अगले दिन शाम 7:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से 26 फरवरी तथा 5 और 8 मार्च को सुबह 4:20 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 1:50 बजे इटारसी पहुंचेगी और शाम 4:20 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके।

टिप्पणियां (0)