पुलिस की दबिश में जुआ खेलते हुए महिलाएं पकड़ाई: साढ़े 18 हजार जब्त:

khabar pradhan

संवाददाता

31 January 2026

अपडेटेड: 2:40 PM 0stGMT+0530

भोपाल के बैरागढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । जहां एक ब्यूटी पार्लर पर पुलिस की छापामार करवाई की गई।  वहां 6 महिलाएं जुआ खेलते हुए गिरफ्तार हुई । पुलिस की टीम जब अंदर घुसी तो वहां कई महिलाएं अंदर थी और हुए दांव लगा रही थी।  पुलिस के अनुसार महिलाओं को चेतावनी दी गई है कि दोबारा यदि ऐसे काम में पकड़ी गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महक ब्यूटी पार्लर में कई महिलाएं एकत्रित होकर जुआ खेल रही है।  इस पर महिला टीम की अगवाई में पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में छापा मारा।  यहां पर 9 महिलाएं जुआ खेलता हुई पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से साढे 18000 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए हैं । बताया जा रहा है कि जुआ खेलने वाली महिलाओं की उम्र 35 से 65 वर्ष के बीच है।

टिप्पणियां (0)