पुलिस प्रशासन की तैयारी: पुलिस प्रशासन सीएम योगी की यात्रा के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।
संवाददाता
4 March 2025
अपडेटेड: 9:29 AM 0thGMT+0530
बरसाना की सुरक्षा: पुलिस प्रशासन ने बरसाना में सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
मथुरा में रंगोत्सव कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। बरसाना की इस प्रसिद्ध लड्डूमार होली में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर तैयारियां तेज हो गई हैं। वह लड्डू होली के दिन बरसाना आ सकते हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन मार्ग व हेलिपैड मरम्मत की तैयारी में जुट गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 मार्च को राधारानी मंदिर में आयोजित होने वाली लड्डू होली वाले दिन मुख्यमंत्री योगी बरसाना आ सकते हैं। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने माताजी गोशाला के हेलिपैड का
निरीक्षण किया। साथ ही मार्ग का भी हाल जाना। मुख्यमंत्री नए परिक्रमा मार्ग से 2.5 किमी की दूरी तय कर रोप-वे से राधारानी मंदिर जाएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं।