पूरे अमेरिका में इमरजेंसी जैसे हालात:
संवाददाता
24 January 2026
अपडेटेड: 4:06 PM 0thGMT+0530
अमेरिका में हाई अलर्ट – मचा हाहाकार:
अमेरिका में अचानक हाहाकार मच गया है…वीकेंड पर 8,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जिसकी वजह से अफरातफरी मच गई है…इससे हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं…लोगों के सारे जरूरी यात्राएं अचानक कैंसिल हो गईं है। गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरे देश को आपातकालीन स्थिति में तैयार रहने का निर्देश दिया है। पूरे देश में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
आइये अब आपको बताते हैं कि ऐसा कौन सा खतरा अमेरिका के ऊपर आने वाला है, जिससे ट्रंप भी घबरा गए हैं…बता दें कि अमेरिका पर इतिहास का सबसे बड़ा खतरा आने वाला है…अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी एक दिन पहले ही इस खतरे के प्रति देश को आगाह किया था। जिसमें कहा गया था अमेरिका के 40 से अधिक राज्य में कड़ाके की सर्दी बढ़ सकती है जहां तापमान माइनस 40 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। अमेरिका के कई राज्यों में भीषण बर्फबारी और ओले गिरने शुरू हो गए हैं। अधिकांश हिस्सों में तबाही मचाने वाला एक बड़ा तूफान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिससे कई दिनों तक बिजली जा सकती है सड़कें जाम हो सकती है। और करोड़ों अमेरिकियों का जनजीवन संकट में आ सकता है।
न्यू मैक्सिको से न्यू इंग्लैंड तक लगभग 14 करोड़ लोगों पर सर्दी के तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी टेक्सास से लेकर उत्तरी कैरोलिना तक भारी बर्फबारी और विनाशकारी बर्फ की की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में बड़ा तूफान आ रहा है जिससे काफी नुकसान हो सकता है।
ये तूफान वाशिंगटन से न्यूयॉर्क और बोस्टन तक एक फुट तक बर्फबारीकर सकता है। अब इस खतरे को लेकर एक दर्जन से अधिक राज्यों के गवर्नरों ने अलर्ट जारी किया। कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। लोगों से घर पर रहने की अपील की गई है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के अनुसार शनिवार को 3,400 से अधिक उड़ानें विलंबित य रद्द की गईं। जबकि रविवार के लिए 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं तो फिलहाल अमेरिका एख बड़े संकट का सामना कर रहा है। एक बड़े तुफान ने अमेरिका की रफ्तार रोक दी है…पूरे अमेरिका में इमरजेंसी जैसे हालात बन गये है……