पेड़ों की कटाई पर राष्ट्रीय नीति बनाने होगी एनजीटी के बड़े बेंच की बैठक
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 11:38 AM 0thGMT+0530
पेड़ों की कटाई को लेकर चल रहे मामलों के बीच अब इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर की नीति तैयार करने की दिशा में कदम उठाया गया है। दिल्ली स्थित मुख्य पीठ ने एनजीटी की बड़ी बेंच को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय पीठ ने कहा कि वर्तमान समय में सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं। केवल पौधरोपण से पुराने और विशाल पेड़ों की कमी पूरी नहीं की जा सकती।
पीठ ने यह भी माना कि पेड़ों की कटाई एक संवेदनशील मुद्दा है, जिस पर पूरे देश के लिए समान राष्ट्रीय नीति तैयार किया जाना जरूरी हो गया है।
मुख्य पीठ ने इस संबंध में रजिस्ट्रार को भेजा आग्रह
मामले में दिल्ली स्थित मुख्य पीठ ने रजिस्ट्रार को आग्रह भेजते हुए कहा है कि एनजीटी की बड़ी बेंच इस विषय पर नीति निर्माण को लेकर विचार करे। इसके तहत पेड़ों की कटाई पर रोक, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाने के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जा सकते हैं।
इस मुद्दे पर अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।