पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर विजय शाह को धमकी

तीन दिन का दिया समय

एमपी के कैबिनेट मंत्री डॉ विजय शाह को धमकी मिली है। इसके साथ ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमकी देने वाले मुकेश दरबार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसने सोशल मीडिया पर मंत्री को चुनौती दी है। तीन दिन का समय दिया है। कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आरोपी की तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह को धमकी मिली है। यह धमकी मुकेश दरबार नाम के एक व्यक्ति ने दी है।वही दरबार ने पहले मंत्री को फोन किया, लेकिन जब मंत्री ने फोन नहीं उठाया तो उसने भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद गोलू बोसी को फोन किया। उसने कहा कि मंत्री के पास दो-तीन दिन का समय है, वरना उन्हें और उनके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। यह धमकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी गई।
दरबार, मंत्री के बेटे के खिलाफ चुनाव हार चुका है और पहले भी मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहा है। वह पहले भी जिला बदर हो चुका है और उसे नौकरी से भी बर्खास्त किया जा चुका है। इस धमकी के बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दरबार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

डॉक्टर विजय शाह एमपी के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं। उन्हे मिली धमकी से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। धमकी देने वाले मुकेश दरबार का मंत्री और उनके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। दरबार ने पहले मंत्री को सीधे फोन करके धमकाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो उसने हरसूद क्षेत्र के एक भाजपा कार्यकर्ता और पार्षद गोलू बोसी को फोन किया।
बोसी को कॉल पर दरबार ने साफ शब्दों में कहा कि मंत्री के पास सिर्फ दो-तीन दिन की मोहलत है। अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं तो बचा लें, नहीं तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
इस धमकी से मामला यहीं नहीं रुका। दरबार ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया और पोस्ट के जरिए मंत्री को खुली चुनौती दी। एक पोस्ट में उसने लिखा, “तीन दिन का समय है बच सको तो बच लो।” ऐसे पोस्ट डालकर उसने माहौल को और भी गर्मा दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

डॉ. विजय शाह मध्य प्रदेश के एक कद्दावर नेता हैं। उन्होंने आठ बार विधानसभा चुनाव जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में उन्हें मिली जान से मारने की धमकी ने उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। हरसूद क्षेत्र के कार्यकर्ता इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री पिछले 40 सालों से क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं और ऐसे में एक व्यक्ति द्वारा दी गई धमकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुकेश दरबार एक आदतन अपराधी है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह देवास में न्यायालय में बाबू के पद पर तैनात था, लेकिन लापरवाही के आरोप में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से वह हरसूद में रहकर अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश करता रहा है। प्रशासन ने उसे कई बार जिला बदर भी किया है, लेकिन उसके रवैये में कोई सुधार नहीं आया।
मुकेश दरबार पहले जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए मंत्री के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। तब से ही वह मंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां करता रहा है। यहां तक कि उसने कई बार मंत्री के पोस्टर भी जलाए हैं। हालांकि, हर बार उसे माफ कर दिया गया था।
इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकेश दरबार के खिलाफ हरसूद थाने में मामला दर्ज कर लिया है इसके साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, मंत्री की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

    जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!