प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड:

khabar pradhan

संवाददाता

24 January 2026

अपडेटेड: 2:56 PM 0thGMT+0530

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड:

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ: एक बड़ी राष्ट्रीय पहल:

केरल से गरीब कल्याण की नई पहल की शुरुआत हुई l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ गरीब कल्याण की एक बड़ी राष्ट्रीय पहल की शुरुआत केरल से हुई है, जिससे देशभर के रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने इन विकास और रोजगार सृजन से जुड़ी पहलों के लिए केरलवासियों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से पहले स्ट्रीट वेंडर्स को छोटे ऋण के लिए भी ऊंची ब्याज दरों पर पैसा लेना पड़ता था, लेकिन अब लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को बैंकों से आसान और सस्ता ऋण मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज पहली बार स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

केरल में 10,000 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में 600 से अधिक लाभार्थियों को ये कार्ड वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि छोटे कारोबारियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

टिप्पणियां (0)