प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा:
संवाददाता
6 February 2026
अपडेटेड: 11:24 PM 0thGMT+0530
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभी भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया । 1 घंटे 38 मिनट के भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला । उन्होंने सबसे पहले मोहब्बत की दुकान और मोदी तेरी कब्र खुदेगी ,जैसे नारों पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ मोहब्बत की दुकान वाले मोदी की कब्र खुलेगी के नारे लग रहे हैं, दूसरी तरफ हम हमारे देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहे हैं।
और कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम कर रही है । यह कौन सी मोहब्बत की दुकान है ,जो देश के ही नागरिक की कब्र खोदने की बात कर रही है । क्या यह मानवता का अपमान नहीं है। यह किस प्रकार के संस्कार के लोग हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो ,टीएमसी हो या डीएमके हो, यह देश की केंद्र में सत्ता में रहे हैं । राज्यों में भी सरकार चलाने का अवसर मिला है । लेकिन उनकी पहचान आज क्या बनी हुई है। आज जब भी देश की चर्चा होती है । तो हमें गर्व होता है और तब वह बोफोर्स दिल की याद आती थी आज हम देश को बोफोर्स डील से ट्रेड डील तक ले आए हैं । इससे पहले विपक्ष ने पीएम के भाषण के बीच नारेबाजी की और सदन से वाकआउट किया।
भारत की छह अन्य देशों से बातचीत शुरू:
भारत और खाड़ी देश सहयोग परिषद के 6 देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने की शर्तों पर सहमति बन गई है । इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त, सऊदी अरब ,कतर ,कुवैत, बहरीन, ओमान शामिल है । वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी पुष्टि की है। 2006 और 2008 में भी वार्ता शुरू हुई थी लेकिन तीसरे दौर की बातचीत नहीं हो पाई थी ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के युवराज पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई विवादित गद्दार टिप्पणी का भी उल्लेख किया ।श्रपीएम ने कहा कि कांग्रेस का युवराज , उसने इस सदन के एक सदस्य को गद्दार कहा है। उनका अहंकार चरम पर है । कांग्रेस छोड़ने वाले और भी लोग थे। लेकिन उसने उन्हें गद्दार नहीं कहा ।
इस संसद में उन्हें गद्दार इसलिए कहा क्योंकि वह सिख है । यह सिखों का अपमान है ,गुरुओं का अपमान है। यह वह नफरत को दिखाता है जो कांग्रेस अपने भीतर लिए हुए हैं ।बिट्टू 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कहा कि कांग्रेस को लगता है कि पीएम की कुर्सी उनकी जागीर है । उन्हें यह तनाव है कि मोदी यहां तक कैसे पहुंच गया । नेहरू ने देश के साथ बहुत अन्याय किया था । हमने उसे सुधार करके 370 की दीवार गिरा दी।
हमने पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर मारा । हम जवाब देते हैं इसलिए वह मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। हम ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी है ।इसलिए वह मोदी की कब्र खोदते हैं। माओवादी आतंक से निपटने के कदम उठाते हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में यह भी कहा कि चोरी करना कांग्रेस का एक खानदानी काम है। उन्होंने एक गुजराती सरनेम गांधी को भी चुरा लिया ।पर लोग उन्हें अब सिर्फ सबक सिखा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय यूनियन के साथ एफटीए पर कहा कि एक समय कोई भी देश हमसे समझौता करने नहीं आना चाहता था । आपने कोशिश की होगी लेकिन कोई आपके साथ आना नहीं चाहता था ।दुनिया के देश भारत के साथ ऐसे ही डील नहीं कर रहे हैं ।पिछले कुछ ही समय में दुनिया के 9 बड़े देशों से ट्रेड डील हुई है।
भारत अमेरिका ट्रेन डील के पहले चरण पर मध्य मार्च तक हस्ताक्षर होने की संभावना है । चार-पांच दिन में संयुक्त बयान जारी हो सकते हैं।श्र इस समझौते के बाद अमेरिका भारतीय निर्यात पर आयात शुल्क घटाएगा।श्र वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल यह जानकारियां दी। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद आयात शुल्क में कटौती की प्रक्रिया शुरू होगी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नए दौर की शुरुआत है । यह ऐतिहासिक भारत अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में है । जिसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा इससे विपक्षीय संबंधों में नए दौर की शुरुआत होगी। इससे पहले जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह इस बातचीत में सीधे शामिल नहीं थे ।यह पूरी देखरेख पियूष गोयल ने संभाल रखी थी।