प्रिया हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर: पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं:

khabar pradhan

संवाददाता

12 January 2026

अपडेटेड: 11:17 PM 0thGMT+0530

भोपाल के चुना भट्टी इलाके में एक निजी हॉस्टल की दूसरी मंजिल से एक छात्रा को गिराकर हत्या करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है । आरोपी का नाम कपिल तुषार है और वह फरार बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम में लगातार अलग-अलग स्थान पर दबिश दे रही हैं। जांच अधिकारी विनोद कुमार पंथी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी की अंतिम लोकेशन जेपी अस्पताल के आसपास मिली थी। आरोपी के परिजनों और जानकारों से पूछताछ की जा रही है, जिससे उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि भोपाल में उसके कई दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ स्थानों पर उसकी मौजूदगी से जुड़े संकेत मिले हैं ,लेकिन अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जिससे लगातार उन स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

टिप्पणियां (0)