*बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, स्कूल शिक्षक निलंबित*
संवाददाता
3 February 2026
अपडेटेड: 1:50 PM 0rdGMT+0530
मथुरा के एक विद्यालय में बच्चों से कथित तौर पर नमाज पढ़वाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्रों पर इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज अदा करने का दबाव बनाया।
मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक को प्राथमिक जांच के आधार पर निलंबित कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने तक प्रधानाध्यापक को पद से हटाया गया है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्कूल परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। निलंबित प्रधानाध्यापक के समर्थन में कुछ अभिभावक भी सामने आए हैं और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।