बजट में युवाओं ,आईटी और महिलाओं के लिए उम्मीद का रास्ता:
संवाददाता
2 February 2026
अपडेटेड: 7:15 PM 0ndGMT+0530
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026- 27 का 1 फरवरी को बजट पेश किया। रविवार को लोकसभा में 85 मिनट के बजट में भविष्य की सुनहरी तस्वीर पेश की।
तकनीक से पढ़ाई शिक्षा संस्थान को जोड़े जाएंगे और नई स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी:
कई नए क्षेत्र में रोजगार के दरवाजे खोले हैं । उन्होंने कहा कि भारत का एनीमेशन विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक्स एवीजीसी क्षेत्र एक बढ़ता हुआ उद्योग है। इसमें 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी । उन्होंने भारतीय इंस्टीट्यूट आफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी मुंबई का समर्थन करने हेतु एक प्रस्ताव रखा। जिससे 15000 माध्यमिक स्कूल और 500 कॉलेज में एबीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जा सके।
डाटा और टेक को बढ़ावा देने के लिए देश में क्लाउड कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स होलीडे की घोषणा की गई ।इससे बड़ी ग्लोबल कंपनियों को देश में डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही एफडीआई और स्थानीय निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
एमएसएमई के लिए 10000 करोड रुपए का ग्रोथ फंड रखा गया है। जिससे भविष्य के छोटे उद्योगों का विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि देश में तीन नए फार्मास्यूटिकल शिक्षा संस्थान और तीन नए आयुर्वैदिक कॉलेज खोले जाएंगे । औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएगी।
आईआईटी मुंबई की मदद से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब बनेगी ए सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी।
युवाओं के लिए स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहन:
निजी और सरकारी क्षेत्र में पेड अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप के मौके बढ़ेंगे । स्टार्टअप शुरू करने पर युवाओं को फंडिंग ,ट्रेनिंग और टैक्स में राहत का भरोसा दिया गया है। फ्रीलांस और गिग इकोनामी में काम करने वाले युवाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा भी बढ़ाया गया है।
पर्यटन क्षेत्र का भी होगा विस्तार:
इसके अलावा पर्यटन के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना की जाएगी । पर्यटन स्थलों पर 10000 गाइड्स का कौशल बढ़ाने की योजना शुरू की जाएगी।
महिला उद्यमियों के लिए भी दिया बढ़ावा:
महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 10000 करोड़ से शी- मार्ट स्थापित किया जाएगा । यह प्लेटफॉर्म महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद बेचने और नए बाजारों तक पहुंचने में मदद करेगा । स्टार्टअप और एमएसएमई क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए लोन लेना आसान होगा।
इसके अलावा जिन शहरों में महिलाएं बाहर कार्य करती हैं ,उनके लिए शहरों में वर्किंग वूमेन हॉस्टल और क्रेच (शिशु ग्रह) सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोला जाएगा । लखपति दीदी योजना का दायरा बढ़ेगा । मैन्युफैक्चरिंग टेक्सटाइल और केयर सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष स्किल प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
शिक्षा का बजट 1.39 लाख करोड़ है इसे 800 में 11 गर्ल्स हॉस्टल खुलेगा इससे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की पढ़ाई और सुरक्षा होगी। पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनेगी ,जो इंडस्ट्री, शिक्षा ,रिसर्च के इंटीग्रेटेड हब होंगे। पूर्वोत्तर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन बनेगा।