बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा अर्चना:

khabar pradhan

संवाददाता

23 January 2026

अपडेटेड: 4:49 PM 0rdGMT+0530

बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा अर्चना:

धार की भोजशाला परिसर में बसंत पंचमी के अवसर पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा अर्चना के साथ मुक्ति यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई । सुबह होते ही पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल देखने को मिला । इस अवसर पर भोजशाला समिति और हिंदू समाज के सदस्यों ने मां वाग्देवी के स्वरूप को विधिवत विराजित किया । इसके बाद मां-वाग्देवी की आरती और स्तुति की गई।  साथ ही हवन कुंड में आहुतियां समर्पित कर अखंड पूजा का शुभारंभ किया गया । यह पूजा अर्चना सूर्यास्त तक लगातार जारी रहेगी और बसंत पंचमी का यह महोत्सव 5 दिनों तक चलेगा।
आपको बता दें कि बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है और और शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज भी होती है।
और बसंत पंचमी के मौके पर ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है।  जिसमें यह कहा गया है कि हिंदू पक्ष पूरे दिन पूजा करेगा 1:00 से 3:00 बजे तक का वक्त नमाज वालों के लिए रखा गया है । ऐसे में कोई अपने घटना ना हो वाद विवाद ना हो जिसके लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम देखे जा रहे हैं।  यहां लगभग 8000 जवानों को लगाया गया है जिससे कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

टिप्पणियां (0)