बांग्लादेश चुनाव में पोलिंग बूथ के बाहर हुआ धमाका:पत्रकारों पर भी हमला:

khabar pradhan

संवाददाता

12 February 2026

अपडेटेड: 2:00 PM 0thGMT+0530

बांग्लादेश चुनाव में पोलिंग बूथ के बाहर हुआ धमाका:पत्रकारों पर भी हमला:


बांग्लादेश में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी है । किंतु इस चुनाव के बीच आगामी लीग ने चुनाव की प्रक्रिया पर कड़ा विरोध जताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है । उनका कहना है कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं है।
और इसे मात्र एक दिखावा बताया है।  आवामी लीग का यह कहना है कि कि उसकी पार्टी के समर्थकों को धमकियां दी जा रही हैं।  जिससे डर और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है । मतदाताओं पर दबाव है साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि इस चुनावी माहौल में गिरफ्तारी ,हिंसा और डर के कारण अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भी डर और चिंता का माहौल है।

बम फटने से अफरातफरी :
बांग्लादेश के अंतरिम सलाह सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस संसदीय चुनाव के लिए ढाका के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला ।
इस बार के चुनाव को पहला जेन-जेड प्रभाव वाला चुनाव बताया जा रहा है।  और यह माना जा रहा है कि इस चुनाव में युवा मतदाता बांग्लादेश की राजनीति की दिशा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस चुनाव में मुंशीगंज के एक मतदान केंद्र के बाहर एक बम फटने से अफरातफरी का माहौल बन गया।  इस धमाके के बाद लोगों में डर और तनाव का गहरा गया । सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया । किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  बताया जा रहा है कि ये बम एक कॉकटेल बम था।  किंतु सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

बांग्लादेश में नोआखली में हिंसा की खबर आई सामने:
इस संसदीय चुनाव के बीच नोआखाली -6 क्षेत्र से हिंसा की खबर आई है । जहां बांग्लादेशी टेलीविजन के पत्रकार मिराजुद्दीन पर हमला किया गया है।
इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें चोटें आई हैं।
इस हमले का आरोप पीएनबी से जुड़े नेता और कार्यकर्ता पर लगाया जा रहा है। इस हमले से मतदान क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

ढाका 9 के उम्मीदवार तस्नीम जारा का आरोप:
इस चुनाव में ढाका 9 से निर्दलीय उम्मीदवार तस्नीम जारा का आरोप है कि उनके पोलिंग एजेंटों को कई केंद्रों पर काम करने से रोका जा रहा है और उनके एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा‌ ।  बिना किसी वजह के उन्हें बाहर निकाल दिया गया।  इससे मतदान की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने का मामला बताया जा रहा है।


बांग्लादेश में आज स्थानीय समय के अनुसार 7:30 बजे चुनाव शुरू होकर स्थान 4:30 बजे तक चलेगा इसमें 299 संसदीय सीटों पर वोट डाले जाएंगे । एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।



कैसे हो रहे हैं बांग्लादेश में चुनाव:

सभी मतदान केंद्र पर पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे से 4:30 तक का है । इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगी हुई है । साथ ही उन्हें अपना राष्ट्रीय पहचान पत्र या वोटर स्लिप लेकर जाना होता है । मोबाइल अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
कतार में ही लगकर प्रिजाइडिंग ऑफिसर के पास पहुंचकर अपना पहचान पत्र दिखाना होता है।  जहां ऑफिसर वोटर लिस्ट में नाम ,क्रम संख्या और चेहरा मिलान करने के बाद बाएं हाथ की अंगूठी या उंगली में स्याही लगाता है । फिर वोटर को दो बैलेट पेपर दिए जाते हैं । एक बैलेट पेपर संसद सदस्य एमपी के लिए दूसरा गुलाबी बैलट रेफरेंडम के लिए।



बैलेट के पीछे आधिकारिक सील लगी होती है साथ ही प्रिजाइडिंग ऑफीसर के हस्ताक्षर होते हैं।  मतदाता अपनी पसंद के हिसाब से चुनाव चिन्ह पर स्टांप लगाता है ।उसके बाद बैलेट को फोल्ड कर दिया जाता है बाहर आकर मतदाता बैलेट पेपर को बैलट बॉक्स में डालता है।

उंगली पर लगी स्याही से दोबारा वोट डालना नामुमकिन है । यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है और मतदान केंद्र के अंदर फोटो और वीडियो लेना मना होता है।

टिप्पणियां (0)