बांग्लादेश में एक बार फिर बनेगी शेख हसीना की सरकार
संवाददाता
25 February 2025
अपडेटेड: 6:56 AM 0thGMT+0530
सत्ता परिवर्तन और विरोध की बाद भी जीता बार एसोसिएशन का चुनाव
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और लगातार विरोध के बावजूद शेख हसीना की पार्टी ने बार एसोसिएशन के चुनाव में बंपर जीत हासिल की है।
बांग्लादेश में सत्ता गिरने के बाद से शेख हसीना भारत की शरण में हैं और देश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार सत्ता में है। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही यूनुस का खेल बांग्लादेश में खत्म होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि देश में इतने विरोध के बाद जिला वकील एसोसिएशन के चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बंपर जीत हासिल की है।
बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति में दर्ज की जीत:
बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिला वकील एसोसिएशन की कार्यकारी समिति का चुनाव सोमवार (24 फरवरी) को संपन्न हुआ। मतदान सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक जिला अधिवक्ता संघ भवन में कराया गया। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू की गई जो रात करीब 8:30 बजे तक चली। जब वोटों की गिनती समाप्त होने के बाद चुनाव के नतीजे सामने आ गए तो उन्होंने सबको चौका कर ही रख दिया।
यह चुनाव एक साल की कार्यकारी समिति के लिए होती है। इसमें 3 पैनल और एक निर्दलीय समेत कुल 34 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें अवामी लीग ने समर्थित पैनल में 6 पदों पर जीत हासिल की।
हसीना की जीत ने बड़ाई युनुस की परेशानी:
जिला वकील एसोसिएशन के चुनाव के नतीजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। तो वहीं, इस चुनाव ने बांग्लादेश की सत्ता में बैठी अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में यूनुस सरकार की हवा बदलने वाली है और इन चुनावी नतीजों का असर आने वाले समय में देश के आम चुनाव में भी दिख सकता है। इस माना जा रहा है कि इस कार्यकारी समिति के चुनाव के जरिए बांग्लादेशी वकीलों ने यूनुस सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है