बादशाह ने वजन घटाने और शरीर के परिवर्तन को दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर किया साझा। बादशाह का वीडियो देख मचा तहलका।

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2025

अपडेटेड: 9:43 AM 0thGMT+0530

बादशाह के नए लुक ने फैंस को किया हैरान।

बादशाह के नए लुक ने फैंस को किया हैरान।

फेमस सिंगर और रैपर बादशाह हाल ही में चर्चा में हैं। उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इतने बदले-बदले नजर आ रहे हैं कि फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। कुछ ने तो ये भी कह दिया कि वो बादशाह कम और सिंगर एपी ढिल्लों ज्यादा लग रहे हैं। आपने देखा उनका वायरल वीडियो?

ऐसा लग रहा है कि फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में स्लिम दिखने का ट्रेंड चल निकला है। फिल्ममेकर करण जौहर का वेट लॉस देखकर जनता हैरान है तो हाल ही में कपिल शर्मा ने भी अपने नए लुक से सभी को चौंका दिया। अब इस लिस्ट में फेमस रैपर ‘बैड ब्वॉय’ बादशाह का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई अचंभित है।
बादशाह ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। पर उनकी अनाउंसमेंट से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके लुक पर जा रहा है। हर कोई उन्हें इतना स्लिम और फिट देखकर हैरान है।

एक यूजर ने लिखा, ‘भाई इतना स्लिम कैसे हो गए।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘एक मिनट, बादशाह है या एपी ढिल्लों।’ एक फैन ने पूछा, ‘इतना पतला क्यों हो गए है भाई।’

बादशाह और हनी सिंह की अनबन जगजाहिर है। दोनों अक्सर मंचों से एक-दूसरे पर तंज कसते हैं। एक यूजर ने हनी सिंह से जुड़ा भी एक कॉमेंट किया है। उसने लिखा, ‘पापा का कमबैक देखकर टेंशन में पतला हो गया है।’ वहीं, एक यूजर लिखते हैं, ‘ये पतला होने के बाद बादशाह ही नहीं लग रहा है। फेक लग रहा है।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो बादशाह को इस समय सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में देखा जा रहा है। ये शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होता है। आप इसे सोनी लिव ऐप पर भी देख सकते हैं। हाल ही में शो में हेमा मालिनी मेहमान बनकर आईं, जिनके साथ बादशाह ने कई फोटोज शेयर की हैं।

टिप्पणियां (0)