बारिश के चलते आज होने वाले मैच पर लगी रोक, खेल की मेजबानी कर रहा देश चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर
संवाददाता
28 February 2025
अपडेटेड: 1:53 AM 0thGMT+0530
मौसम ने बदला मिज़ाज, बिना जीत दर्ज किए पकिस्तान – बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर
चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान बांग्लादेश और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हो गया। बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और पाकिस्तान को भारत-न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-9 में 27 फरवरी (गुरुवार) को बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से होना था। जो कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होना वाला था लेकिन बारिश के चलते टॉस भी संभव नहीं हो सका। मुकाबला रद्द होने के चलते पाकिस्तान और बांग्लादेश को एक-एक अंक मिला। दोनों ही टीमें पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थीं।
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश और पाकिस्तान को भारत-न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया था। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। हालांकि दोनों में से कौन सी टीम नंबर-1 पर रहेगी, इसका फैसला 2 मार्च को होगा। न्यूजीलैंड की टीम इस ग्रुप में दो मैचों में दो जीत के साथ पहले नंबर पर है। उधर भारतीय टीम इस समय दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। इसक समय भारत के 4 अंक हैं और उसका नेट रनरेट 0.647 है तो वहीं बांग्लादेश तीसरे, जबकि मेजबानी करने वाला देश(पाकिस्तान) चौथे नंबर पर रहा। दोनों टीमों के एक-एक अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते बांग्लादेश टेबल में तीसरे नंबर पर रहा।
बांग्लादेश को अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। जिसके बाद फिर उसे न्यूजीलैंड के हाथों 5 विकेट से हार का सामना भी करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान को शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 60 रनों से हरा दिया था। फिर भारतीय टीम के खिलाफ भी 6 विकेट से हर का सामना करना पड़ा।