बालाघाट जिले के किसान अब आंदोलन की राह पर:
संवाददाता
8 January 2026
अपडेटेड: 4:15 PM 0thGMT+0530
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रबी फसल के धान उत्पादक किसान आंदोलन की तैयारी में:
बालाघाट जिले में रबी धान उत्पादक किसान अब आंदोलन की राह पर उतरने की तैयारी में हैं… किसानों की मांग है कि रबी फसल के लिए दिन में लगातार 10 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसान गर्जना संगठन के बैनर तले गुरुवार को मोती उद्यान में किसानों की बैठक हुई, जिसमें 16 जनवरी को बिजली विभाग के अभियंता कार्यालय के घेराव का फैसला लिया गया । प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि वर्तमान में सरकार सुबह और रात में बिजली दे रही है, लेकिन रात में खेतों में काम करना किसानों के लिए जोखिम भरा है। वन्यजीवों का डर लगातार बना रहता है। किसानों का कहना है कि हाल ही में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भी घुस आए हैं और मवेशियों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में रात की बिजली किसानों के लिए खतरे का सौदा बन गई है। किसान संगठनों ने सभी रबी धान उत्पादक किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।