ईद और नवरात्रि से पहले नोएडा में उठाया बड़ा कदम

khabar pradhan

संवाददाता

29 March 2025

अपडेटेड: 9:20 AM 0thGMT+0530

बिना अनुमति के पांच से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे एकत्र

बिना अनुमति के पांच से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे एकत्र

नोएडा में ईद और नवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वही पुलिस के साथ-साथ पीएसी को भी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। उन्हें सतर्क भी किया गया है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन चुस्त और मुस्तैद किया गया है।

यूपी के नोएडा में ईद और नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। वही इसको लेकर 1 अप्रैल तक धारा 163 लागू की गई है। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस की टीमों को तैनात किया गया है। जुमे की आखिरी नमाज को लेकर भी पुलिस अलर्ट दिखी। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर शिव हरि मीणा ने कहा कि जिले में 241 मस्जिद के आसपास फोर्स को तैनात किया गया था। इससे पहले पीस कमिटी की मीटिंग भी गई थी। वही नमाज के साथ आने वाले त्योहारों पर शांति-व्यवस्था बनाने में लोग भी पुलिस का साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जा रही है।

इसके साथ ही नमाज़ को लेकर 7 डीसीपी, 3 एडीसीपी, 13 एसीपी, 55 इंस्पेक्टर, 712 एसआई, 65 महिला एसआई, 1635 कॉन्स्टेबल, 427 महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगाई गई थी। वही पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ईद के दिन भी इसी प्रकार ड्यूटी भी रहेगी। मेट्रो सिटी में 241 मस्जिद पर फोर्स की ड्यूटी के साथ 28 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं। इसके साथ ही सभी मिश्रित आबादी के पास के हैं।

हॉटस्पॉट पर सिविल पुलिस के साथ 2 कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। वही दूसरी तरफ ट्रैफिक के लिए 6 टीआई, 35 टीएसआई, 160 हेड कॉन्स्टेबल और 200 कॉन्स्टेबल को तैनात किया गया था। इसके साथ यह फोर्स ईद के दिन लगाई जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक भी लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

ईद और नवरात्रि को लेकर पुलिस लोगों के साथ मीटिंग कर रही है। सोशल मीडिया पर भी तीखी नजर रखी जा रही है। करीब 500 से अधिक ऐसे अकाउंट पर पुलिस की नजर है, जो पहले किसी न किसी विवाद से जुड़े रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि अगर कोई सोशल मीडिया का प्रयोग कर माहौल को खराब करने की कोशिश किया करेगा तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

टिप्पणियां (0)