बिहार में चुनावी माहौल में मची हलचल
संवाददाता
12 April 2025
अपडेटेड: 11:12 AM 0thGMT+0530
पीएम मोदी के पटना में शिवराज सिंह पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक ।
पीएम मोदी के पटना में शिवराज सिंह पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक ।
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। भाजपा चुनावी मोड में है। पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रैली में कई जिलों के लोग भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर पटना में शिवराज सिंह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बीजेपी भी पूरी तरह चुनावी मोड में है।
पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बताया कि इस बैठक में एनडीए घटक दल के नेता भी शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को मधुबनी में आगमन हो रहा है। साथ ही वह यहां एक रैली को संबोधित करेंगे। इसमें मधुबनी जिला के अलावा आसपास के सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, अररिया जैसे जिलों के लोग भाग लेंगे।
पीएम के आगमन को लेकर इन सभी 10 जिलों के सभी सांसद, विधायक, बिहार सरकार के मंत्री और एनडीए घटक दल के सभी पांच दलों के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद संजय झा, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जैसे सभी नेता इस समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में पीएम मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पटना आ रहे हैं। यह बैठक बीजेवी के प्रदेश कार्यालय में होगी। साथ ही इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।
इधर, कांग्रेस के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अब राजद से सचेत और सतर्क हो गई है। राजद अपनी ही सहयोगी पार्टी कांग्रेस का सफाया करने में जुटी थी,वही जिसे कांग्रेस भांप गई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी इसके संकेत दे चुके हैं।