बीपीएससी- BPSC TRE -3के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
संवाददाता
6 May 2025
अपडेटेड: 2:23 PM 0thGMT+0530
BPSC के अभ्यर्थी सीएम सीएम आवास की तरफ घेराव करने आ रहे थे। अभ्यर्थियों की मांग थी कि मुख्यमंत्रीउनसे एक बार मिले ।इसी बीच पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया ।बिहार में BPSE -TRE -3 के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं ।आज सुबह मंगलवार को सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे ,बीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया ।जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। अभ्यर्थी मंगलवार सुबह बीएससी ट्री 3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सीएम हाउस के बाहर विरोध जताने पहुंचे थे ।इसी बीच पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया ।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लोग कई महीनो से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अभी तक किसी ने भी नहीं सुना ।इसलिए अब हम लोग मुख्यमंत्री आवास पर अपनी बात रखने आए हैं। इसी बीच पुलिस वालों ने लाठी चार्ज कर दिया ।कई महिला महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि महिलाओं पर भी पुलिस वालों ने डंडे बरसाए हैं ।उन्होंने आरोप लगाया कि महिला अभ्यर्थियों को यह पुलिस वाले गालियां भी दे रहे हैं ।उनका कहना सिर्फ इतना था किBPSC – TRE-3 में जितनी सीट पर वैकेंसी आई है ,इसके बाद जितनी खाली सीटें रह गई है उसमें सरकार सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी कर दे।
शिक्षा मंत्री के आवास का भी उन्होंने घेराव किया !
इससे पहले 24 मार्च को शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था जब मंत्री वहां पहुंचे थे तो अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया था और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग पर अड़ गए ।स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मंत्री को सुरक्षित निकालना काफी मुश्किल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें सड़क पर भी घेर लिया जिससे उन्हें गाड़ी तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।