बेंगलुरु से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हुई डाइवर्ट: यात्री हो रहे परेशान:
संवाददाता
28 February 2026
अपडेटेड: 5:38 PM 0thGMT+0530
28 फरवरी 2026:
बेंगलुरु से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट खराब मौसम के कारण 18 घंटे तक फंसी रही। जिसके कारण यात्रियों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।
बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 180 यात्रियों को लेकर जा रही एयर इंडिया कि विमान,जिसमें 180 यात्री सवार थे,करीब 18 घंटे तक खराब मौसम के कारण उड़ान को दो बार डाइवर्ट करना पड़ा।
यह विमान गुरुवार सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु से रवाना हुआ। जिसे 1:25 पर काठमांडू में उतरना था लेकिन काठमांडू में खराब मौसम के कारण इस विमान की उड़ान को दो बार वाराणसी और लखनऊ में डाइवर्ट करना पड़ा।
यात्री हुए परेशान:
इस विमान में कर्नाटक के 37 यात्री थे, जो 10 दिवसीय नेपाल यात्रा पर थे।
विमान में 180 यात्री सवार थे ।इन सभी ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव और अनिश्चितताओं से नाराज होकर एयरलाइन के खिलाफ नारे भी लगाए। एक यात्री ने बताया कि शाम 4:25 तक हमें इंतजार कराया गया और सिर्फ एक बिस्कुट का पैकेट दिया गया। इस विमान की उड़ान के बार-बार मार्ग के परिवर्तन करने से नेपाल जाने वाले यात्री 18 घंटे तक फंसे रहे। मौसम सामान्य ना होने के कारण विमान 2 घंटे बाद शाम 5:15 पर उन्हें बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सभी यात्रियों को होटल में रहने की व्यवस्था की गई है। उन्हें रिफंड का विकल्प दिया गया है या एक अतिरिक्त उड़ान की योजना बनाई गई है।