बेटी के साथ गोवा की तस्वीरें शेयर की बिपाशा बसु और करण ग्रोवर…

khabar pradhan

संवाददाता

3 May 2025

अपडेटेड: 2:33 PM 0rdGMT+0530

बेटी के साथ गोवा की तस्वीरें शेयर की बिपाशा बसु और करण ग्रोवर…

एक्ट्रेस बिपाशा बसु , इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं ।30 अप्रैल से शादी की सालगिरह मनाने के लिए ये दोनों गोवा गया हुए है । एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण बेटी देवी के लिए नाचते नजर आ रहे हैं ।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम में शेयर किया पोस्ट !

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।बिपाशा बसु (Bipasha Basu) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो सबसे पहले होटल में एंट्री करते दिख रहे हैं, जिसमें फूलों के साथ बिपाशा-करण और देवी का स्वागत किया गया है ।वीडियो में बिपाशा बसु और बेवी लिटिल डायनासोर के साथ खेलती नजर आ रही हैं । तो वहीं एक क्लिप में करण अपनी बेटी देवी के सामने जिनी के साथ हाथों में हाथ डाले डांस करते नजर आ रहे हैं ।बिपाशा बसु (Bipasha Basu) द्वारा शेयर किए वीडियो में फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है । एक फैन ने लिखा, ‘वाह सुपर’, एक और फैन ने लिखा, ‘जिस तरह से आप उसे कपड़े पहनाते हैं, जिस तरह से आप उसे दुलारते हैं और जिस तरह से आप सामान के साथ उसके कमरे को सजाते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है… मैं और मेरा भाई आपके सबसे बड़े प्रशंसक हैं… मेरी एक 2 साल की बेटी भी है और हम उसकी चीजें भी उसी तरह सजाते हैं जैसे आप करते हैं’,! एक और फैन ने लिखा, ‘वाह, बहुत सुन्दर’, वहीं कई फैंस ने कमेंट्स में लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाकर प्यार बरसाया हैं ।बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी किया था ।वहीं, साल 2022 में इस कपल ने बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया ।

टिप्पणियां (0)