बैंगलोर:आयकर छापे के दौरान रियल एस्टेट के चेयरमैन और  संस्थापक ने जान दी:

khabar pradhan

संवाददाता

31 January 2026

अपडेटेड: 5:52 PM 0stGMT+0530

बैंगलोर:आयकर छापे के दौरान रियल एस्टेट के चेयरमैन और  संस्थापक ने जान दी:



कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सीजे की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए:


बेंगलुरु की रियल एस्टेट फर्म कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन डॉ. सीजे रॉय (57) ने शुक्रवार दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच स्वयं को गोली मारकर जान दे दी। जब आयकर विभाग की टीम उनके ऑफिस पर छापेमारी कर रही थीं तभी उन्होंने ये कदम उठाया।। पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि रॉय ने आयकर अधिकारियों की मौजूदगी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर अपनी जान ले ली ‌ । सुसाइड के बाद आयकर अफसर घटनास्थल से रवाना हो गए।

केरल आयकर की टीम 3 दिन से सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय के दफ्तर में कार्रवाई कर रही थी। हरदिन उनसे पूछताछ की जा रही थी। रॉय के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी के दबाव की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
और आयकर अफसरों को इसका जवाब देना होगा।   ऐसा क्या हुआ कि मेरे भाई  को यह कदम उठाना पड़ा।  उनके भाई के अनुसार रॉय पर कोई कर्ज नहीं था।
केरल से आयकर टीम पहली बार 3 दिसंबर 2025 को आई थी। कुछ दिन बेंगलुरु में रुकी थी। इसके बाद वह 28 जनवरी को आई और सीजे रॉय को दुबई से बुलाया गया। रॉय की नेटवर्थ १ हजार करोड़ रुपए है।

बताया जा रहा है कि उन पर टैक्स चोरी का आरोप था और इस वजह से इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा था।

महंगी कारों के थे शौकीन:

रोहित देश के सबसे महंगे और बड़ी गैरेज वाले लोगों में से एक थे । उनके पास 200 से अधिक लग्जरी गाड़ियां थीं । जिनमें बुगाटी, वेरॉन ,फेरारी, कोएनिगसेग गगेरा, मैक्लारेन, लैम्बोर्गिनी हुराकैन, एवेंटाडोर थी।
12वीं रोल्स-रॉयस फैंटम 8 दिसंबर में ही खरीदी थी । फिल्मों के भी वे काफी शौकीन थे । उन्होंने 5 मलयालम फिल्में प्रोड्यूस की थी।  उन्होंने शुरुआती दौर में टैबलेट अकाउंट का काम किया था । राय के परिवार में उनकी पत्नी लिनी राय उनका बेटा रोहित और एक बेटी रिया है । मेरे मूल रूप से केरल के रहने वाले थे और उनका कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला हुआ था। आपको बता दें कि कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक का अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर है।

36 की उम्र में बिना कर्ज प्राइवेट जेट खरीदा:

रॉय जब 13 साल के थे, तब बेंगलुरु के एक शोरूम में ‘डॉल्फिन’ कार देखने गए थे। सेल्समैन ने उन्हें भगा दिया, कहा- ‘तू क्या कार खरीदेगा।’ तभी ठान लिया कि वे दुनिया की सबसे महंगी कारें खरीदेंगे। 36 की उम्र में बिना कर्ज प्राइवेट जेट खरीदा। रॉय ने 1994 में 1.10 लाख रु. में मारुति 800 ली थी। 1997 में बेच दिया। 2025 में कार खोजने पर 10 लाख इनाम रखा। दोस्तों की मदद से कार वापस खरीद ली। रॉय कहते थे,
1994 में कार की कीमत में 2 एकड़ जमीन आती थी, जिसकी वैल्यू 20 करोड़ है। कार शौक है। असल दौलत जमीन है।

वे एक बेहतर लाइफ स्टाइल जीते थे और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते थे। वे बहुत जिंदादिल इंसान थे और जिंदगी को खुलकर जीते थे।  उनकी आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया है।

टिप्पणियां (0)