बोर्ड पैटर्न पर होगी नवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं: जानें परीक्षा कार्यक्रम:

khabar pradhan

संवाददाता

10 February 2026

अपडेटेड: 1:56 PM 0thGMT+0530

भोपाल

बोर्ड पैटर्न पर होगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं

9 फरवरी 2026
ख़बर प्रधान डेस्क

इस बार राज्य के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पूरा बोर्ड पैटर्न (संपूर्ण बोर्ड के अनुसार) पर आयोजित की जाएँगी।

सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से जुड़ा है। इस बार सभी प्रश्न पत्र पहले से पुलिस थाना में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के दिन इन्हें विशेष बँडल के साथ थाना से ही निकालकर परीक्षा केंद्रों तक भेजा जाएगा।

परीक्षा शुरू होने से लगभग 60 मिनट पहले प्रश्न पत्र आने वाले केंद्रों पर उपलब्ध होंगे, ताकि नकल या किसी अन्य गड़बड़ी का कोई मौका न रहे।

यह प्रश्नपत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद के द्वारा तैयार किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्ष इन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुँचाएँगे।

परीक्षा कार्यक्रम:
कक्षा 11वीं: 23 फरवरी से 17 मार्च तक
कक्षा 9वीं: 2 मार्च से 17 मार्च तक

परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक ही पाली में होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 मार्च तक पूरा कर दिया जाएगा।

टिप्पणियां (0)