ब्लैकमेलिंग के आरोप में जिला वक्त बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 12:37 PM 0ndGMT+0530
शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी को फर्जीवाड़ा ब्लैकमेलिंग और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कुरैशी को कोर्ट में पेश किया ,जहां से आगे की पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अलीम कुरैशी ने वक्फ बोर्ड के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेज तैयार किया । इन दस्तावेजों के आधार पर उसने बार-बार शिकायत दर्ज करा कर सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि यह जो नियुक्ति पत्र दिए गए यह फर्जी थे। कुरैशी ने अब तक अगस्त 2023 में लोकायुक्त में शिकायत की थी ,लेकिन जांच के बाद उसे निराधार मानते हुए खारिज कर दिया गया । 12 जनवरी 2025 को फिर से इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई गई । जांच में स्पष्ट हुआ कि जिन नियुक्ति पत्रों का हवाला दिया गया, वे पूरी तरह फर्जी है और वक्फ बोर्ड द्वारा कभी जारी ही नहीं किए गए।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतों से सरकार को नुकसान होता है और वक्त बोर्ड की छवि भी खराब होती है । रिमांड के दौरान कुरैशी से फर्जी दस्तावेजों साजिश और अन्य मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को वक्फ संपत्तियों से जुड़े बड़े नेटवर्क के खुलासें की भी आशंका है । बताया गया है कि अलीम कुरैशी पहले मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ था लेकिन कई मामलों के चलते उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
अब पुलिस उसकी संपत्तियों से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।