भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए गए निर्देश:नगरीय निकाय पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो जाएं सभी कार्यकर्ता:

khabar pradhan

संवाददाता

21 February 2026

अपडेटेड: 1:04 PM 0stGMT+0530

भोपाल मध्य प्रदेश/
भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई । इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह और प्रशिक्षण महा अभियान के प्रभारी केसी पटेल ने कार्यशाला को संबोधित किया।
इस कार्यशाला में सभी प्रदेश के पदाधिकारी ,संभाग प्रभारी ,मोर्चा अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष मौजूद थे । प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा  प्रशिक्षण और अनुशासन ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाया है । कार्यकर्ता ही संगठन का चेहरा होता है । इसलिए उसके आचरण और व्यवहार से ही पार्टी की छवि बनती है । उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की प्रसारण और डबल इंजन सरकार के बजट की जानकारी जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया । विजय जामवाल ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है और विचारों की मजबूती प्रशिक्षण से ही आती है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

टिप्पणियां (0)