भारत-पाक तनाव के बीच मिलिट्री कैंपस का वीडियो बना रहे थे मुस्लिम युवक, सैनिक ने पकड़ा रंगे हाथों..
संवाददाता
10 May 2025
अपडेटेड: 11:04 AM 0thGMT+0530
भारत-पाक तनाव के बीच मिलिट्री कैंपस का वीडियो बना रहे थे मुस्लिम युवक, सैनिक ने पकड़ा रंगे हाथों..
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सेना के सेंट्रल कमांड की जासूसी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
ये दोनों युवक मिलिट्री कैंपस में वीडियो और फोटो बना रहे थे, उन्हें सेना ने पकड़ लिया है ।जानिए कौन हैं ये युवक !
मिलिट्री एरिया में फोटो लेते दो संदिग्धको युवकों को आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा !
आर्मी इंटेलिजेंस ने देर रात तक पूछताछ कर पुलिस को सौंपा!
जबलपुर शहर के गोरबाजार थाना अंतर्गत आर्मी इंटेलिजेंस ने दो युवकों को अपनी गिरफ्त में लिया। शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे दोनों युवक आर्मी इलाके में गेट की फोटो ले रहे थे। गेट पर तैनात सैनिकों ने उन्हें पकड़ा और आर्मी इंटेलिजेंस के हवाले कर दिया। गोराबाजार थाना से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक आधारताल के निवासी हैं और बिल्डिंग का काम करते है। पूछताछ में उन्होंने बिल्डिंग से जुड़े काम के लिए आर्मी गेट की फोटो लेने की बात कही है। बावजूद इसके दोनों युवकों के मोबाइल और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध युवकों के नाम मोहम्मद जुबेर (22) और मोहम्मद
इरफान (32) हैं। दरअसल, जिस
इलाके में संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है, वह इलाका सेना के मध्य भारत एरिया का मुख्यालय है। जो हर लिहाज से अति संवेदनशील इलाके में आता है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़े क्षेत्र की फोटोग्राफी किए जाने से सेना के अधिकारी हरकत में आए। फिलहाल मिलिट्री इंटेलिजेंस के अफसरों ने युवकों को रात 9 बजे के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। भ
मोबाइल से हो मिला असली सुराग
सेना ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है । बताया जा रहा है कि इन मोबाइल फोनों में रिकॉर्ड किया गया डेटा, चैट्स, कॉल लॉग और लोकेशन हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है । सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दोनों युवक पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे और मिलिट्री बेस की सूचनाएं दुश्मन को भेजने की फिराक में थे ।सेना के अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि इन युवकों के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था ।फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उनकी सोशल मीडिया, कॉल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच हो रही है ।